READ MORE
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह के कथित तौर पर एक महिला के साथ डांस करने का आपत्तिजनक फर्ज़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में साइबर पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.ये वीडियो वायरल होने के बाद शाह ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज़ कराई थी कि उन्हें बदनाम करने के लिए और उनकी छवि को नुक़सान पहुंचाने के लिए कुछ लोगों की ओर से किसी और का वीडियो मंत्री के नाम से प्रचारित किया जा रहा है.
मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस मामले में हमने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में जांच जारी है.’ उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विदिशा के रहने वाले अखिलेश सिंह, अनीस खान (भोपाल), नीलेश गौड (विदिशा), डॉ निशिथ मिश्रा (विदिशा), रामनारायण गुप्ता (ग्वालियर), बलराम चन्द्रवंशी (सरदार पुर), राजेश नायक (कटनी), और धर्मवीर चौहान (मुरैना) के रूप में की गयी है.
उन्होंनें बताया कि आरोपियों को भारतीय दंड़ संहिता की धारा 500, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
No comments:
Post a Comment