Monday, 2 October 2017

गांधी जयंती पर गोवा के CM ने की प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील


READ MORE

गोवा सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाने (गो ग्रीन) के मद्देनजर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर ने सभी विभागों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों सहित सभी स्थानों पर प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का आदेश दिया था.पर्रीकर ने कहा, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के नतीजे अब दिख रहे हैं. ओल्ड गोवा में सोमवार सुबह गांधी जयंती के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पर्रीकर ने कहा, मैंने, आज से 15 दिन पहले राज्य अधिकारियों से सरकारी समारोह में फूलों एवं गुलदस्तों को प्लास्टिक में न लपेटने की अपील की थी.


उन्होंने कहा, अब सरकारी समारोह में मुझे केवल फूल मिलते हैं, बिना प्लास्टिक के या गुलदस्ते के जिनपर प्लास्टिक नहीं चढ़ा होता.


महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता की आवश्यकता तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की वकालत की. पर्रीकर ने धार्मिक नेताओं से भी अपने प्रशंसकों के बीच स्वच्छता का संदेश देने की अपील की.गोवा में सलिगाओ में स्थापित राज्य के अत्याधुनिक कचरा उपचार संयंत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कचरे को भी उपयोगी उत्पादों में तबदील किया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment