READ MORE
कांग्रेस की डिजिटल टीम की कमान संभाल रहीं दिव्या स्पंदना का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. दिव्या के इस ट्वीट में आरएसएस के एक बनावटी वॉट्सएप ग्रुप के मैसेज शो हो रहा है. इस वॉट्सएप मैसेज के ज़रिये संघ के क्रियाकलापों पर तंज किया जा रहा है.वीडियो मैसेज की शुरूआत संघ की स्थापना करने वाले हेडगेवार से होती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आकर रूकता है.
वीडियो का टैक्स कुछ इस तरह है. चलिये एक नया इंडिया बनाते हैं. हेडगेवार ने RSS वॉट्सएप ग्रुप बनाया फिर उन्होंने सावरकर को उसमें जोड़ा. सावरकर ने हिंदुत्व को जोड़ा. सावरकर ने तिरंगे का विरोध किया और इस तरह ये सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक चला और इस दौरान इस वॉट्सएप ग्रुप का नाम बदल कर BJP हो जाता है.
इस ट्वीट को अबतक करीब तीन हजार बार से ज्यादा बार ट्वीट किया जा चुका है.देखें वीडियो
Let’s make India ‘India’ again! pic.twitter.com/jAfU3ahEV4
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) October 25, 2017
आपको बता दें महीनों में कांग्रेस की सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी में प्रत्यक्ष बदलाव को साफ देखा जा सकता है. एक दशक से ज्यादा वक्त से शुरुआती बढ़त लेने वाली बीजेपी को भी अब इसकी तपिश महसूस होने लगी है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल काफ़ी लोकप्रिय हो रहे हैं. इसकी एक वजह दिव्या स्पंदना को भी माना जा रहा है.
इसी साल मई में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिव्या को सोशल और डिजिटल मीडिया पर कांग्रेस के प्रचार का नेतृत्व करने के लिए चुना था. अब तक माना जाता था कि सोशल मीडिया पूरी तरह से बीजेपी के नियंत्रण में है.
Article source: http://www.jagran.com/haryana/gurgaon-16560945.html
No comments:
Post a Comment