Sunday, 1 October 2017

VIDEO: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक भारतीय नागरिक की मौत


READ MORE
 पुंछ के केरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फ़ायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की गोलाबारी में एक बच्चे की मौत हो गई है. पाकिस्तान ने सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर बिना किसी उकसावे के भारी मशीनगनों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी. पाकिस्तान ने एक साथ कस्बा बांदी चेचियां, मालती और शाहपुर इलाके में युद्ध विराम का उल्लंघन किया. भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया है

No comments:

Post a Comment