READ MORE
पढ़ाई या बिजनेस के लिए अमेरिका जाने का ख्वाब देख रहे हैं तो ये भी जान लीजिये कि इस के लिए आपको कौन से वीजा की ज़रुरत पड़ने वाली है. अमेरिका अलग-अलग कामों के लिए कई तरह के वीजा देता है ऐसे में आपको कौन सा वीजा चाहिए उसी के मुताबिक आपको तैयारी भी करनी पड़ती है. जानिए अमेरिका देता है कितने तरह का वीजाB1 / B2 टूरिस्ट या विजिटर वीजा
यह कम समय के लिए दिया जाने वाला वीजा है जो आप घूमने या किसी काम के लिए ले सकते हैं.
E 1 / E2अमेरिका में बिजनेस करने के लिए ये वीज़ा दिया जाता है.F1 / M1 स्टूडेंट वीजा
अमेरिका में पढ़ाई करने या प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए ये वीज़ा दिया जाता है.
H1B
अगर आप ग्रेजुएट हैं और अमेरिका की किसी कंपनी में नौकरी मिल गई है तो ये वीज़ा दिया जाएगा. इस वीज़ा के लिए नौकरी देने वाली कंपनी की मंज़ूरी भी ज़रूरी है.
J1 और Q1 एक्सचेंज वीज़ा
एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बिजनेस डील या प्रोफेशनल कोर्स के लिए ये वीज़ा दिया जाता है.
K1 (मंगेतर वीजा )
अगर आप की सगाई किसी अमरीकी नागरिक से हुई है तो 90 दिनों में शादी की शर्त पर आपको यह वीज़ा दिया जाता है
O1 और P1 स्पेशल वर्क वीज़ा
मनोरंजन, एथलीट, वैज्ञानिक और विशेष बिजनेस के लिए ये वीज़ा दिया जाता है.
R1 धार्मिक श्रमिक वीजा
धार्मिक श्रमिक आर-1 वीजा के लिए पात्र हो सकते हैं
ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास)
अमेरिकी नागरिक जीवन साथी, माता-पिता, बच्चों और भाइयों के लिए ग्रीन कार्ड मांग सकते हैं.
इमिग्रेंट वीज़ा: EB1 , EB2 , EB3 , EB4 , EB5
प्रोफेसरों, शोधकर्ताओं, बहुराष्ट्रीय अधिकारियों जिन्हे नौकरी की पेशकश की गई हो और जिन्होंने लेबर सर्टिफिकेशन पूरा किया हो.
No comments:
Post a Comment