Monday, 2 October 2017

VIDEO: दिवाली बाद कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं राहुल गांधी: सचिन पायलत


READ MORE
 कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, दिवाली के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. साथ ही सचिन पायलट ने कहा कि, अब वक़्त आ गया है जब पार्टी उपाध्यक्ष आगे बढ़ कर पार्टी को नेतृत्व दें. पायलट ने इस बात पर भी जोर दिया कि नेता के वंश का नाम किसी को सियासत में अयोग्य ठहराने की वजह नहीं बनना चाहिए. पायलट ने इंटरव्यू में कहा कि नेता के कामकाज से ही उसकी क़ीमत तय होती है क्योंकि वंश के नाम की बदौलत वो जहाँ तक पहुंच सकते थे वहां तक पहुंच चुके हैं.

No comments:

Post a Comment