Tuesday, 28 November 2017

अपने नाम के चक्कर फंसी रही एस दुर्गा, इफ्फी में नहीं हुई स्क्रीनिंग


READ MORE

अपने नाम को लेकर लंबे खींचतान के बाद भी आखिरकार गोवा में हो रहे 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘एस दुर्गा’ की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई. अब एक तरफ जहां गोवा में फिल्म केवल विवादों की वजह से चर्चा में रही. वहीं केरल में होने वाले 22वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरला में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग होने वाली है. यह फेस्टिवल 8 दिसंबर से शुरू हो रहा है.गोवा की बात करें तो यहां एस दुर्गा की स्क्रीनिंग ना होने पर इस फिल्म में लीड किरदार निभाने वाले कनन नायर ने इफ्फी स्क्रीनिंग की जगह पर सांकेतिक प्रदर्शन किया था. सीबीएफसी की दलील है कि फिल्म के टाइटल को सेक्सी दुर्गा से एस दुर्गा करने और इसके बाद एस### दुर्गा किए जाने में समस्या है.


फिल्म के डायरेक्टर सनल कुमार शशिधरन सीबीएफसी द्वारा फिल्म के नए शीर्षक से संबंधित मुद्दा उठाए जाने पर इस जंग में हार गए.  इफ्फी के निदेशक सुनीत टंडन ने कहा कि फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित नहीं हो सकी.


टंडन ने शशिधरन को लिखे पत्र में कहा है, “जूरी द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के शीर्षक के संबंध में प्रमाणीकरण से संबंधित कुछ मुद्दे उठाए गए थे. यह स्पष्टीकरण के लिए सीबीएफसी के पास भेजा गया . सीबीएफसी के आदेश के नतीजे के रूप में इस मुद्दे का समाधान होने तक फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकती.”इस फिल्म को एक अन्य फिल्म ‘न्यूड’ के साथ इफ्फी में नहीं दिखाने का फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ.


यह भी पढ़ें:


विराट-अनुष्का के डांस ने जहीर खान के रिसेप्शन में लगाए चार चांद!

No comments:

Post a Comment