Tuesday, 28 November 2017

मनीषा कोइराला का 'वो' किरदार निभाना चाहती हैं अनुष्का शर्मा


READ MORE

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मनीषा कोइराला की हिट फिल्म के रीमेक में काम करना चाहती हैं. मनीषा की ये चर्चित फिल्म कोई और नहीं बल्कि शाहरुख और उनकी ‘दिल से’ है. जबसे बॉलीवुड में रीमेक्स का ट्रेंड शुरू हुआ है.इस तरह की कई फिल्में देखने को मिल रही है.इनमें से एक तो हाल ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘इत्तेफाक’ है. अब ऐसे में जब ये नया ट्रेंड टॉप पर है तो अनुष्का ने भी अपनी इच्छा जताई है.


अनुष्का का कहना है कि वह ‘दिल से’ में मनीषा कोइराला का किरदार निभाना चाहती हैं. उन्हें यह फिल्म और इसमें मनीषा का किरदार बेहद पसंद है. इसलिए वह इस फिल्म को दोबारा बनते देखना चाहती हैं.


अनुष्का शर्मा के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो साल 2017 में वह ‘फिल्लौरी’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ में नजर आई थीं. फिल्लौरी में अनुष्का के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे. वहीं ‘जब हैरी मेट सेजल’ में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं.यह भी पढ़ें:


विराट-अनुष्का के डांस ने जहीर खान के रिसेप्शन में लगाए चार चांद!

No comments:

Post a Comment