Tuesday, 28 November 2017

दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए रंगना हैराथ, इस खिलाड़ी ने ली जगह


READ MORE

बाएं हाथ के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ रंगना हैराथ नई दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वह पीठ में समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनके स्थान पर लेग स्पिन गेंदबाज़ जैफरी वेंडरसे को मंगलवार को टीम में शामिल किया गया है.वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए 11 वनडे और सात टी-20 मैच खेले हैं. उन्हें टेस्ट में डेब्यू करना बाकी है.


बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ मलिंदा पुष्पाकुमारा हेराथ का स्थान लेने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन 30 साल का यह खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट को पार नहीं कर सका. हेराथ गुरुवार को स्वदेश रवाना होंगे.


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता ग्रेम लैबरोई ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि दिल्ली में होने वाले टेस्ट मैच से पहले रंगना हेराथ फिट हो जाएंगे, लेकिन उनसे और फीज़ियो से बात करने के बाद हमें लगता है कि उन्हें वापस लौट जाना चाहिए.”भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ का कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करते हुए भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.


मेहमान टीम की कोशिश अब तीसरे टेस्ट मैच को जीतते हुए सीरीज़ बराबरी के साथ ख़त्म करने की होगी.


ये भी पढ़ें:


रिटायर हुई सचिन की जर्सी नंबर 10, अब कोई नहीं पहनेगा इसे


मौका मिलते ही रोहित, विजय और ईशांत यूं चमके…


Article source: http://www.jagran.com/news/national-indians-money-in-swiss-banks-hit-record-low-at-rs-4500-crore-16281906.html

No comments:

Post a Comment