READ MORE
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लगातार दूसरे दिन RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर उनकी सुरक्षा घटाए जाने को लेकर निशाना साधा. साथ ही नीतीश ने लालू को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और उनके देश भक्त होने पर भी सवाल उठाए.
नीतीश ने लालू पर हमला करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया “जान की चिंता, माल-मॉल की चिंता, सबसे बड़ी देश भक्ति है”.
जिस तरह केंद्र सरकार ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा ‘Z’Plus से घटाकर ‘Z’ कैटेगरी की कर दी है और उनकी NSC की सुरक्षा भी वापस चली गई है, उसके बाद से ही लालू प्रसाद लगातार कह रहे हैं कि उन्हें अपनी जान की चिंता सता रही है और इसी को देखते हुए हुए नीतीश कुमार ने उन पर तंज कसा और Twitter पर लिखा कि जान की चिंता ही लालू के लिए सबसे बड़ी देश भक्ति है.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके. उन्होंने लालू और उनके परिवार पर लगे रेलवे टेंडर घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी हमला किया.
गौरतलब है कि CBI और आयकर विभाग रेलवे टेंडर घोटाले में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव से समय-समय पर पूछताछ कर रहा है. रेलवे टेंडर घोटाले में कथित तौर पर लालू को पटना के सगुना मोड़ इलाके में 3 एकड़ जमीन मुफ्त में मिली, जिस पर परिवार का 750 करोड़ रुपए का निर्माणाधीन मॉल बन रहा था. हालांकि, CBI और आयकर विभाग के निशाने पर आने के बाद इस मॉल का निर्माण कार्य को रोक दिया गया है.
इसको लेकर भी नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि मॉल और माल की इस चिंता ही लालू के लिए सबसे बड़ी देश भक्ति है.
No comments:
Post a Comment