READ MORE
सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 में बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं. हाल ही में उनका लुक भी रिलीज कर दिया गया है. बॉबी देओल ने अपना लेटेस्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.इस तस्वीर पर सोशल मीडिया में उनकी काफी तारीफ हो रही है. फैन्स उनके इस लुक को काफी हॉट बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग तो ‘हैंडसम इज बैक’ जैसे कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले बॉबी देओल ‘पोस्टर बॉयज’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में थे. वहीं रेस-3 की बात करें तो इसमें वह दबंग खान, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और पूजा हेगड़े के साथ काम करने वाले हैं.
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Nov 26, 2017 at 7:15pm PST
डेजी शाह को आप सलमान के साथ ‘जय हो’ में देख चुके हैं. वहीं पूजा हेगड़े ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी.
यह भी पढ़ें:
विराट-अनुष्का के डांस ने जहीर खान के रिसेप्शन में लगाए चार चांद!
No comments:
Post a Comment