READ MORE
मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘सी’ के अहम मुकाबले में ओडिशा को सात विकेट शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.इंदौर के होलकर स्टेडिय में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन मध्य प्रदेश की टीम ने 110 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मध्य प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मेजबान टीम ने रजत पाटीदार (8), आर्यमन बिड़ला (6) और शुभम शर्मा (10) ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए
कप्तान देंवेंद्र बुंदेला ने 50 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिला दी. उपकप्तान हरप्रीत सिंह (37) ने उनका बखूबी साथ निभाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रन की नाबाद साझेदारी हुई.
इसके पहले ओडिशा ने चार विकेट पर 237 रन से आगे खेलना शुरू किया. मैच के अंतिम दिन मेहमान टीम ने 113 रन जोड़कर शेष छह विकेट गंवा दिए. ओडिसा के लिए सुभ्रांशु ने शतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 125 रन बनाए. मध्य प्रदेश के लिए फिरकी गेंदबाज मिहिर हिरवानी ने पांच विकेट लिए.-ओडीशा की पहली पारी 147 रन पर सिमट गई थी.
-मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार (123 रन) के शतक
-कप्तान देवेंद्र बुंदेला (62 रन) और पुनीत दाते (56 रन) के अर्धशतकों से पहली पारी में 388 रन बनाए थे.
-ओडीशा की दूसरी पारी 350 रन पर सिमटी
-मध्य प्रदेश को पहली पारी के आधार पर 241 रन की बढ़त मिली थी.
No comments:
Post a Comment