
READ MORE
हैदराबाद में चल रहे आठवें इंटरनेशनल ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार भारत आई हैं. ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना के बाद इवांका पहली ऐसी विदेशी महिला हैं, जिन्हें भारत में इतनी अहमियत मिली है.इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद पहुंचीं. एयरपोर्ट से माधापुर स्थित होटल तक जाने के लिए उनके साथ 34 गाड़ियों का काफिला था. हैदराबाद में इवांका की सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं. स्नाइपर-कमांडो तक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इवांका के होटल के अंदर जाने लिए रेड कारपेट भी बिछाया गया था.
इवांका के काफिले में शामिल थी एंबुलेंस
शमशाबाद एयरपोर्ट से माधापुर तक इवांका ट्रंप का काफिला गुजरने के दौरान ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया था. इवांका के काफिले में एक एंबुलेंस भी शामिल थी. आमतौर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले में एंबुलेंस को शामिल किया जाता है.
PM Narendra Modi and Ivanka Trump at the Falaknuma Palace in Hyderabad pic.twitter.com/UO5vNQpSSp
— ANI (@ANI) November 28, 2017
इवांका को मिली प्रिसेंस डायना से भी ज्यादा तव्वजो
इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर हैं. आमतौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष को इतनी सुरक्षा और अहमियत दी जाती है. लेकिन, इवांका ट्रंप इसका अपवाद रहीं. इवांका से पहले हैदराबाद में इसके पहले ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना को इतनी सुरक्षा दी गई थी. प्रिंसेस डायना ने फरवरी 1992 में हैदराबाद का दौरा किया था.
क्वीन एलिजाबेथ भी आ चुकी हैं हैदराबाद
हालांकि, प्रिसेंस डायना से पहले क्वीन एलिजाबेथ ने नवंबर 1983 में हैदराबाद का दौरा किया था. लेकिन, तब यूनाइटेड किंगडम की महारानी के तौर पर उनका प्रोटोकॉल था. स्टेट हेड के तौर पर उनके सम्मान में शाही डिनर भी रखा गया था.

इवांका ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया है.
फलकनुमा पैलेस में इवांका के लिए शाही डिनर
बता दें कि मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका ट्रंप के लिए फलकनुमा पैलेस में शाही डिनर रखा था. इवांका को खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी परोसी गई. होटल में 101 सीटर डाइनिंग टेबल पर इस दौरान तेलांगाना के गवर्नर ईएसएल नरसिम्हा, सीएम के चंद्रशेखर राव और कुछ दिग्गज नेता समेत इंडस्ट्रियलिस्ट भी मौजूद थे.
इवांका ने भारत को बताया अमेरिका का सच्चा दोस्त
इसके पहले इवांका ट्रंप ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की दिल खोलकर तारीफ की. इवांका ने कहा, ‘बचपन में चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अपने सफर से आपने साबित किया है कि क्रांतिकारी बदलाव मुमकिन है.’ इवांका ने उम्मीद जताई कि भारत के लोग प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में विकास करना जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद के ‘महल’ में पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने किया शाही डिनर
GES में दुनिया के उद्यमियों से बोले PM, भारत के विकास में बने भागीदार
No comments:
Post a Comment