READ MORE
जम्मू कश्मीर में कई सालों से सक्रिय और सबसे खूंखार आतंकी ज़ाकिर मूसा का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जाकिर मूसा अपने कई आतंकी साथियों के साथ जंगल के बीच में गुज़रता दिखाई दे रहा है. वीडियो रात के वक़्त एक मोबाइल से शूट किया गया है, जिसमें ये पहचान भी नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कश्मीर के किस हिस्से का है. ज़ाकिर मूसा इस वीडियो में एक हाथ में दूध का कंटेनर और दूसरे हाथ में एक लाठी लेकर पहाड़ी रास्तों को पार करता दिख रहा है. ज़ाकिर मूसा अल-क़ायदा के संगठन अनसार गज़ावत उल हिंद का मुखिया है, और कश्मीर में ए प्लस प्लस श्रेणी का सबसे वांटेड आतंकी है. वीडियो देखें.
No comments:
Post a Comment