READ MORE
रेवती राजीवन580 खिलाड़ियों के नाम पर बोली…दो दिनों में करीब 16 घंटे तक मैराथन ऑक्शन… रविवार को IPL के ऑक्शन खत्म हो गए. इस बार 169 खिलाड़ियों की नीलामी हुई. ऑक्शन के दौरान करोड़ों में बिक कर कई क्रिकेटर्स ने सुर्खियां बटोरी. लेकिन यहां आपकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से करवाने जा रहे हैं जो लगातार दो दिनों तक ऑक्शन के दौरान टीवी स्क्रीन पर छाए रहे. मिलिए, पिछले 10 साल से लगातार IPL में ऑक्शन करवा रहे इंग्लैंड के रिचर्ड मैडली से.
जब रविवार को IPL के ऑक्शन खत्म हुए तो रिचर्ड ने राहत की सांस ली. 60 साल के रिचर्ड मैडली दो दिनों तक पोडियम पर लगातार डटे रहे. नीलामी खत्म होते ही उन्होंने न्यूज़ 18 से इस बार का खास लम्हा शेयर किया.
उन्होंने कहा, “मुझे ये देख कर काफी अच्छा लगा जब क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा तो लोगों ने ज़ोरदार तालियां बजाई. कभी IPL में सबसे महंगे बिकने वाले गेल का पहले दो राउंड में कोई खरीददार नहीं था.”पिता और ससुर भी रह चुके हैं ऑक्शनर
रिचर्ड मैडली इंग्लैंड के रहने वाले हैं और इनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑक्शनरों में होती है. उनके बारे में एक खास बात यह भी है कि रिचर्ड के पिता और ससुर भी ऑक्शनर रह चुके हैं. साल 2008 में मैडली को IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भारत में IPL ऑक्शन का होस्ट कराने के लिए लेकर आए थे.
मैडली ने कहा, “ऑक्शन मेरे खून में है. मेरे पिता और ससुर भी ऑक्शनर थे.” ऑक्शन की दुनिया में मैडली ने शुरूआत 1978 में की थी जब वो पेंटिंग्स और पुराने समानों का ऑक्शन करवाया करते थे.
मेडली इंग्लैंड की सर्रे टीम की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेल चुके हैं, वहीं रिचर्ड पूर्व में हॉकी के खिलाड़ी भी रह चुके हैं.
What a day of Auction action! An exciting pool of young Indian talent is emerging and will become the future of the @IPL – See you all for Day 2 tomorrow. #IPL #IPLAuction #IPL2018 pic.twitter.com/Q8NFvCXTda
— Richard Madley (@iplauctioneer) January 27, 2018
इतने सारे खिलाड़ियों का ऑक्शन करवाना मैडली के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती है.
उन्होंने कहा, “मुझे हज़ारों लोग देख रहे होते हैं इसलिए मुझे हर चीज़ को संभाल कर चलना पड़ता है, लोगों के साथ हर वक्त दोस्ताना माहौल बना कर रखना होता है.”
मैडली के मुताबिक, वो दुनिया भर में कई चीज़ों का ऑक्शन करवाते हैं लेकिन IPL का ऑक्शन काफी अनोखा है.
No comments:
Post a Comment