Monday, 29 January 2018

कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सीबीआई-ईडी ने SC से मांगा समय


READ MORE

एयरसेल-मेक्सिस मामले में पूर्व केंद्रीय वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की याचिका पर जवाब देने के लिए सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से जवाब मांगा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दोनों एजेंसियों को जवाब देने के लिए समय भी दे दिया है. अब अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी. सीबीआई और ईडी के हालिया समन के खिलाफ कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी.कार्ति चिदंबरम ने उच्‍चतम न्‍यायालय में यह कहते हुए दावा किया कि एयरसेल-एक्सिस मामले में उन्‍हें विशेष न्‍यायालय ने पहले ही बरी कर दिया है. जबकि अब सीबीआई और ईडी ने उन्‍हें समन भेज कर उसी मामले में सवाल-जवाब के लिए बुलाया है. ऐसा क्‍यों किया गया है. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की याचिका काे स्‍वीकार करते हुए कार्ति चिदंबरम के दावे का सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा है. जिसके लिए दोनों एजेंसियों ने कुछ और समय देने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों एजेंसियों को सवा महीने का वक्‍त दिया है.


Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/bcci-is-following-the-right-process-says-virat-kohli-on-anil-kumble-s-contract-999349.html

No comments:

Post a Comment