READ MORE
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी को 70वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.कुछ देर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पीएम मोदी भी राजघाट आकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन उन शहीदों को भी याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपनी जान गंवाई.
Delhi: Congress President Rahul Gandhi pays tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Smriti on his 70th death anniversary #MartyrsDay pic.twitter.com/9nBrfbyPKA
— ANI (@ANI) January 30, 2018
बापू की पुण्यतिथि पर सभी महापुरुषों की याद में देश के कई हिस्सों में 2 मिनट का मौन भी रखा जाएगा.
#TopStory: Leaders to pay tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on his 70th Death Anniversary #MartyrsDay (File Pic) pic.twitter.com/LgwrMkoeLI
— ANI (@ANI) January 30, 2018
बता दें कि 28 जनवरी को ‘मन की बात’ के 40वें एपिसोड में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को याद किया था. पीएम ने कहा था, “30 जनवरी को बापू की पुण्य-तिथि है, जिन्होंने हम सभी को एक नया रास्ता दिखाया है. उस दिन हम ‘शहीद दिवस’ मनाते हैं. अगर हम संकल्प करें कि बापू के रास्ते पर चलें, जितना चल सके, चलें. तो उससे बड़ी श्रद्धांजलि क्या हो सकती है?”
ये भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी जातिवादी और नस्लीय थे, दलितों पर केवल जबानी खर्च किया’
BJP ने नॉर्थ-ईस्ट के लिए क्यों झोंक दी है पूरी ताकत
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttarakhand/almora/people-will-defeat-bjp-in-uttarakhand-says-rahul-gandhi-944816.html
No comments:
Post a Comment