READ MORE
बीजेपी सांसद विनय कटियार ने उत्तर प्रदेश के कासंगज में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को विवादित बयान दिया है. कटियार के मुताबिक, कांसगज में हिंसा फैलाने के पीछे पाकिस्तान के समर्थकों का हाथ था. कटियार ने कहा कि चंदन की हत्या पाकिस्तान के समर्थकों ने ही की.मंगलवार को विनय कटियार ने कहा, “कासगंज हिंसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जिले में इसके पहले कभी सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ था. सभी समुदाय के लोग आपसी सद्भाव के साथ रहते थे. 26 जनवरी को पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कुछ उपद्रवियों ने तिंरगा का अपमान करने की कोशिश की. जिसके बाद माहौल बिगड़ा.”
बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा, “कासगंज में पाकिस्तान परस्त लोग आ गए हैं, जो राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”
Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/bcci-is-following-the-right-process-says-virat-kohli-on-anil-kumble-s-contract-999349.html
No comments:
Post a Comment