READ MORE
भेलोघाट, असम के कर्बी आंगलोंग ज़िले में एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दिल दहला देने वाली घटना एक पिकनिक स्पॉट पर हुई जहां लोग पिकनिक मनाने गए थे.ये सभी लोग ग्रुप डांस कर रहे थे तभी सामने से आ रही बस ने इन्हें कुचल दिया. हादसे में सुन कर्माकर और पिंकी कर्माकर ने अपनी जान गवां दी, जबकि कुमारी तंती अभी भी अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं. बस की चपेट में आए अन्य लोग अब सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बस ने अपना कंट्रोल खो दिया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेकाबू बस डांस कर रहे लोगों को बेरहमी से कुचल देती है. है.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग बेफिक्र होकर डांस कर रहे होते हैं कि तभी सामने से आ रही बस उनको अपनी चपेट में ले लेती है. एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के वक्त कई लोग पिकनिक मनाकर अपने घर जा चुके थे और वहां कुछ ही लोग मौजूद थे.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF-1046145.html
No comments:
Post a Comment