Monday, 29 January 2018

किसान की मौत पर उद्धव का बीजेपी पर निशाना, कहा- उसकी चिता तुम्हारी कुर्सियां जला देंगी


READ MORE

महाराष्ट्र में 84 साल के किसान धर्मा पाटिल की आत्महत्या को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है. सामना में छपे संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि धर्मा पाटिल की चिता की आग तुम्हारी कुर्सियां जला देंगी. उद्धव ठाकरे ने इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वह बीजेपी नहीं, बल्कि सरकार चलाने पर ध्यान दें.इस बुजुर्ग किसान की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बीजेपी के निशाने पर है. इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण इस सरकार द्वारा की गई हत्या करार देते हुए सरकार के खिलाफ धारा 302 (हत्या) का केस दर्ज किए जाने की मांग की थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगी.




बता दें कि धर्मा पाटिल ने अपनी ज़मीन की वाजिब कीमत नहीं मिलने से नाराज होकर मुंबई में मंत्रालय (महाराष्ट्र सचिवालय) के सामने 22 जनवरी को जहर पी लिया था. इसके बाद उन्हें जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई.


इस 84 साल के किसान ने भले ही मजबूर होकर आत्महत्या कर ली, लेकिन जाते-जाते भी एक जिंदगी को रोशन कर गए. धर्मा पाटिल ने अपनी आंखें दान कर दी थीं और उनकी आंखें किसी नेत्रहीन को लगायी जाएंगी.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttarakhand/almora/people-will-defeat-bjp-in-uttarakhand-says-rahul-gandhi-944816.html

No comments:

Post a Comment