READ MORE
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले उच्चतम न्यायालय के दो वरिष्ठ जजों ने मंगलवार को शीर्ष अदालत के लॉन में आयोजित एक समारोह में भाग लिया. मामलों के आवंटन पर सवाल उठाने के लिए बारह जनवरी को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के बाद यह पहला मौका है जब ये न्यायाधीश सार्वजनिक रूप से साथ दिखाई दिये.चीफ जस्टिस से मिलाया हाथ
संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने वाले चार वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें कैमरों के सामने सीजेआई से हाथ मिलाते देखा गया. हालांकि संवाददाता सम्मेलन में इस समूह का नेतृत्व करने वाले न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर और सीजेआई बनने की कतार में अगले न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई इस समारेाह में शामिल नहीं हुए.
रविशंकर प्रसाद भी थे समारोह में शामिलन्यायमूर्ति चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति गोगोई दोनों ने अपनी अपनी अदालतों में सामान्य रूप से काम किया. उच्चतम न्यायालय के लॉन में आयोजित समारोह में केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी भाग लिया. सीजेआई मिश्रा ने पत्रिका ‘एससीबीए टाइम्स आफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ का विमोचन किया.
यह भी पढें-
4 जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की 8 मुख्य बातें
सुप्रीम कोर्ट के जजों की उठाई वो प्रमुख बातें जिसने न्यायपालिका को हिलाकर रख दिया
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5tGSVKN5xWw/story01.htm
No comments:
Post a Comment