READ MORE
बीते जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (68) ने मुंबई के एक बिज़नेसमैन पर पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया है. ज़ीनत ने मुंबई की जुहू पुलिस में आरोपी बिज़नेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल आरोपी लापता है.पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, मुंबई का बिज़नेसमैन सरफराज उर्फ अमन खन्ना (38) ज़ीनत अमान का कई दिनों से पीछा कर रहा था. आरोपी ज़ीनत के व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था. दो दिन पहले उसने एक्ट्रेस के घर में घुसकर बदतमीजी की और सिक्योरिटी गार्ड को भी पीटा.
आरोपी ने ज़ीनत को भी देख लेने की धमकी दी है. पुलिस ने सरफराज के खिलाफ पीछा करने 354 (D) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ 509 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
Veteran actor Zeenat Aman files a complaint of stalking and criminal intimidation against a businessman in Mumbai. Police begin investigation,the businessman is absconding
— ANI (@ANI) January 29, 2018
बताया जा रहा है कि आरोपी सरफराज एक वक्त में फिल्ममेकर हुआ करता था. कुछ लोगों ने उसे रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय भी बताया है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सरफराज मानसिक रूप से परेशान है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई भंसाली की ‘पद्मावत’
बॉलीवुड के वो स्टार्स, जिनकी पहली ही फिल्म हो गई फ्लॉप..!
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttarakhand/almora/people-will-defeat-bjp-in-uttarakhand-says-rahul-gandhi-944816.html
No comments:
Post a Comment