Tuesday, 30 January 2018

राहुल का मेघालय अभियान शुरू, कहा पूर्वोत्तर से है पारिवारिक लगाव


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रदेश मेघालय में मंगलवार को अपने अभियान की शुरूआत की और कहा कि उन्होंने वहां भारी भीड़ देखी तथा लोगों के उत्साह को महसूस किया. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘ यहां मेघालय में भारी भीड़, उत्साह और ऊर्जा, जहां हमने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत की.’’ उन्होंने कहा पूर्वोत्तर के लोगों से मेरे परिवार का स्वाभाविक लगाव रहा है.उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्वोत्तर के लोगों के साथ मेरे परिवार का और मेरा विशेष संबंध रहा हैं तथा मुझे हर यात्रा के साथ उन संबंधों को और मजबूत बनाने में आनंद मिलता है.’’ राहुल पूर्वोत्तर राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं और आज उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की.




मेघालय में अभी कांग्रेस की सरकार है. यहां 27 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं. मतों की गिनती तीन मार्च को होगी.


यह भी पढ़ें-
मेघालय में आज से शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी कैंपेन, धर्मगुरुओं से भी मिलेंगे राहुल गांधी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5tGSVKN5xWw/story01.htm

No comments:

Post a Comment