Wednesday, 31 January 2018

CCTV : बुज़ुर्ग पर गिरी सामान से भरी बोरी, मौके पर मौत


READ MORE

गुजरात के छोटा उदयपुर के पावी-जैतपुर कस्बे में एक बुज़ुर्ग के ऊपर सामान से भरी बोरी गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुज़ुर्ग अपने पोते को स्टेशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे. आरोप है कि ट्रांस्पोर्ट कर्मचारी की लापरवाही से बुज़ुर्ग की जान चली गई.ट्रांस्पोर्टर अपनी ट्रक से सामान अनलोड कर रहा था, घटना उसी वक़्त की है. ट्रांसपोर्ट कर्मचारी बोरियों को बिना देखे फेंकने में व्यस्त था, उसे ये भी पता नहीं चला कि ट्रक के पास से कोई गुज़र रहा है या नहीं. बुज़ुर्ग उसके ट्रक के पास से गुज़र रहे थे और अचानक उनके सिर पर बोरी आकर लगी और वो ज़मीन पर गिर गए.


सामान से भरी बोरी बुज़ुर्ग पर गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ये पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई. इस घटना का वीडियो, गुजरात समेत अन्य शहरों में काफी वायरल हो रहा है.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/progress-panchayat-mukhtar-abbas-naqvi-508832.html

No comments:

Post a Comment