Sunday, 28 January 2018

गुजरात: नेता विपक्ष धनानी और कांग्रेस विधायक वीरजी ठुमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट


READ MORE

अमरेली से नेता विपक्ष परेश धनानी और बाबरा सीट से कांग्रेस विधायक वीरजी ठुमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. इन दोनों समेत 11 अन्‍य लोगों के नाम भी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया है. इन सभी पर इजाजत लिए बगैर पुतला दहन करने का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही दोनों नेता लंबे समय से कोर्ट में भी हाजिर नहीं हो रहे थे.पुतला दहन करने को लेकर अमरेली पुलिस ने मामला दर्ज किया था. तब से दोनों नेताओं सहित अन्‍य लोग कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे. इस संबंध में कोर्ट ने इन्‍हें नोटिस भी जारी किया था. लेकिन दोनों नेता कोर्ट में आने से बचते रहे. फिलहाल कोर्ट ने दोनों नेताओं और अन्‍य लोगों के खिलाफ वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.


वीरजी ठुमर पूर्व सांसद हैं और किसानों के आरोपों और पैसे के गबन के मामले को लेकर विवादों में रहे हैं. इसके अलावा वीरजी ठुमर पर अन्‍य मामले भी दर्ज हैं. जबकि परेश धनानी  कांग्रेस के बड़े नेता हैं.


No comments:

Post a Comment