READ MORE
अमिताभ बच्चन यूं ही नहीं सदी के महानायक कहलाते. आज के दौर के स्टार्स के साथ अमिताभ का रवैया बहुत सपोर्टिव है. जब भी बिग बी कोई फिल्म देखकर आते हैं, उससे जुड़े हीरो, हीरोइन को जरूर बधाई देते हैं. इस बार अमित जी ने संजय लीला भंसाली की कंट्रोवर्सी से घिरी फिल्म ‘पद्मावत’ देखी है. तो बॉलीवुड के शहंशाह इसकी तारीफ करने से भला कैसे पीछे रहते!अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म, खासकर रनवीर सिंह की तारीफ करते हुए अपने हाथों से लिखकर एक लेटर भेजा है. इस नोट के मिलते ही रनवीर सिंह दीवाने हो गए और उन्होंने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने लिखा, “मुझे मेरा अवार्ड मिल गया है.”
भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ एक लंबे अरसे से विवादों में घिरी हुई है. आखिरकार यह फिल्म 24 जनवरी को कुछ हिस्सों में और 25 जनवरी को देश के अधिकतर हिस्सों में रिलीज हो गई. हर कोई इस फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहा है. इसी लिस्ट में अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं जो रनवीर सिंह के फैन बन गए हैं.
Mujhe mera award mil gaya 🙏🏽😇@SrBachchan pic.twitter.com/zlo9B6G2od
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 29, 2018
ये कहां रोमांस कर रहे हैं बिग बॉस के ये एक्स पार्टिसिपेंट:
वैसे रनवीर सिंह के फैन अमिताभ हमेशा से रहे हैं. भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए भी अमिताभ रनवीर सिंह को बधाई दे चुके हैं. वैसे रनवीर के अलावा अमिताभ बच्चन राजकुमार राव के भी फैन हैं. कुछ महीनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने राजकुमार की फिल्म ‘न्यूटन’ देखी थी. उसके बाद उन्होंने राजकुमार को भी बधाई देते हुए यह नोट भेजा था.
When the legend sends you this handwritten note.. Thank you my dearest @SrBachchan sir. You’ve made my day. Much regards charan sparsh 🙏🏻😊 pic.twitter.com/G7vSfv9nfU
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 28, 2017
अमिताभ बच्चन का यह बड़प्पन ही है कि आज के एक्टर्स को वो इतना प्रोत्साहित करते हैं. फिल्म ‘पद्मावत’ में रनवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और जिम स्राभ नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment