READ MORE
भ्रष्टाचार ब्यूरो (एसीबी) ने विजयवाड़ा में वाणिज्यिक कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त लक्ष्मी प्रसाद के घर पर छापा मारकर आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता लगाया है. एसीबी ने लक्ष्मी प्रसाद से जुड़े बीस से अधिक ठिकानों पर छापे मारकर जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं. एसीबी अब प्रसाद से पूछताछ में जुट गई है.जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को वाणिज्यिक कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त लक्ष्मी प्रसाद के विजयवाड़ा, गुंटूरू, विशााखापट्टणम, हैदराबाद सहित बीस से अधिक ठिकानों पर छापे मारे और आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया. जीएसटी आने के बाद लक्ष्मी प्रसाद आयुक्त बनाए गए थे. बताया जाता है कि लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी कोमा में हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/progress-panchayat-mukhtar-abbas-naqvi-508832.html
No comments:
Post a Comment