READ MORE
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही सीलिंग और लाभ का पद धारण करने के कारण, इसके 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के विरोध में, सोमवार को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन का बहिष्कार किया. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सदन में एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता के साथ सोमवार को शपथ लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी और दिल्ली में उनकी सरकार को ‘‘जानबूझकर निशाना’’ बनाया जा रहा है.राज्यसभा के तीन सदस्यों और आप के लोकसभा सांसद भगवंत मान, साधु सिंह ने संसद परिसर के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नजदीक नारे लगाए.
यह भी पढ़ें-सीलिंग की खिलाफत के बहाने बीजेपी पर आक्रामक हुई आम आदमी पार्टी
No comments:
Post a Comment