Wednesday, 31 January 2018

पश्चिम बंगाल उपचुनाव Result 2018: जानें दोनों सीटों का सियासी गणित


READ MORE

अगर लोकसभा-विधानसभा के चुनावी आंकड़ों को देखें तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आंकड़ों में सब पर भारी नजर आ रही है. बात लोकसभा की हो या फिर विधानसभा की सभी जगह आंकड़ों में टीएमसी भारी है.अगस्त 2017 में हुए विधानसभा के उपचुनावों में तो सबांग विधानसभा में हुए उपचुनाव में भी टीएमसी का पलड़ा भारी रहा था. इस उपचुनाव में टीएमसी की उम्मीदवार गीता रानी भुइयां को कुल 106179 वोट मिले थे, जबकि माकपा पार्टी से उनकी निकटतम उम्मीदवार रीता मंडल को 41,987 वोट हासिल हुए थे. जबकि भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य को सिर्फ 37,479 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीब भौमिक को 18,060 वोट से संतोष करना पड़ा था.


अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नजर दौड़ाएं तो 2016 में 294 सीट में से टीएमसी को 211 सीट मिली थीं. वहीं कांग्रेस को 44 और अन्य को 39 सीट मिली थीं. जबकि वोट शेयर टीएमसी को 45.6 प्रतिशत मिला था.


इसी तरह से 2014 के लोकसभा चुनावों में टीएमसी को 42 में से 34 सीट मिली थीं. वहीं कांग्रेस को 4 और सीपीआईएम, भाजपा को 2-2 सीट पर संतोष करना पड़ा था. लोकसभा चुनावों में टीएमसी को 39.8 प्रतिशत वोट मिला था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/8PUQB9gG3eY/story01.htm

No comments:

Post a Comment