Tuesday, 30 January 2018

नगरपालिका में चौदह लाख का गबन, लिपिक हुआ सस्पेंड


READ MORE

भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी सूरतगढ़ नगरपालिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार राजस्व विभाग के एक बाबू ने 14 लाख का गबन कर नगरपालिका के साथ धोखाधड़ी की है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जुबेर खान ने दोषी बाबू को निलंबित कर रिकॉर्ड सीज कर सिटी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है.नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जुबेर खान ने बताया कि 25 जनवरी को जानकारी मिली कि कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र चौहान नगरीय विकास शुल्क सहित अन्य शुल्क राजकीय कोष में जमा नहीं करवा रहा है. इस संबंध मे सहायक अभियंता तरसेम अरोड़ा की अध्यक्षता में लेखा शाखा से लिपिक केके शर्मा, कैशियर सुरेश गुप्ता, केवल कृष्ण आहूजा को जांच करने के आदेश दिए.


जांच कमेटी ने तीन दिन में जांच करके नगरीय विकास कर के लिपिक राजेंद्र चौहान को 14 लाख रुपए गबन का दोषी पाया गया. रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी जुबेर खान ने सोमवार को नगरीय विकास करके बाबू राजेंद्र चौहान को तुरंत निलंबित कर दिया और इसके खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी. गबन से संबंधित सारा रिकॉर्ड अधिशासी अधिकारी ने जब्त कर लिया ताकि इसमें कोई काटछाट नहीं की जा सके.


 


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/nandini-sindar-says-chhattisgarh-police-trapped-me-and-other-activists-1508466.html

No comments:

Post a Comment