Sunday, 28 January 2018

न्यूजीलैंड से सीरीज जीतकर ICC T-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान


READ MORE

पाकिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में माउंट मानगौनुई में न्यूजीलैंड को 18 रन से हराकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और छह विकेट पर 181 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.पाकिस्तान के 181 रन के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट पर 163 रन ही बना पाई. इस तरह से पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. यही नहीं पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड को हटाकर पहला स्थान भी हासिल कर लिया. उसके अब 126 रेटिंग अंक हैं. जबकि न्यूजीलैंड 123 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया. भारत 121 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.


पाकिस्तान अगर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया तो इसका श्रेय फखर जमां (46) और कप्तान सरफराज अहमद (29) के अलावा उमर अमीन (21) और हरीश सोहेल (नाबाद 20) की तेज तर्रार पारियों को जाता है. न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए.


न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 59 रन की पारी खेली. रोस टेलर ने 25 रन बनाए. जबकि सैंटनर 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे. लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए.

No comments:

Post a Comment