
READ MORE
दिल्ली में व्यावसायिक संस्थानों को लगातार सील किया जा रहा है. इससे व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था लेकिन उन्होंने जवाब देने की बजाए उन्होंने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर अपने सुझाव शहरी विकास मंत्रालय को देने की बात कही. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उपराज्यपाल को पत्र लिखा है. उन्होंने व्यापारियों को बचाने की मांग की है.केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा, “पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब सीलिंग. छोटे व्यापारियों पर कहर टूट पड़ा है. इन्हें आप ही बचा सकते हैं क्योंकि यह आपके अधिकार क्षेत्र में आता है.” उन्होंने लिखा कि जो सुझाव वह एलजी को दे चुके हैं उन्हें तुरंत लागू कर दिया जाए तो व्यापारी इस बड़ी परेशानी से बच सकते हैं.
अपनी चिट्ठी में केजरीवाल ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें एक पत्र लिखा है जिसमें मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी के सभी सांसद, सभी विधायक, भाजपा के तीनों महासचिव और तीनों मेयर उनसे (केजरीवाल से) मिलकर इस संबंध में चर्चा करना चाहते हैं. इसके लिए वे सभी मंगलवार सुबह 9 बजे उनके घर पहुंचने वाले हैं. केजरीवाल ने लिखा कि चूंकि यह एलजी के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए उन सभी को लेकर वह एलजी के घर आएंगे.

केजरीवाल की चिट्ठी
केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि उपराज्यपाल बिना किसी देरी के इस समस्या का समाधान करेंगे.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/indians-are-vacation-deprived-1207608.html
No comments:
Post a Comment