Wednesday, 31 January 2018

रॉकेट की तरह घर में घुसा सिलेंडर, सामने आया Viral Video


READ MORE

तमिलनाडु के सलेम के रत्नास्वामी स्ट्रीट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे का है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति गैस सिलेंडर के पास खड़ा होकर उसे खोलने की कोशिश करता है कि तभी सिलेंडर से तेजी से गैस लीक करने लगती है और वो दूर छटक जाता है.प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना एक वेल्डिंग की दुकान पर घटी, जहां एक वेल्डर सिलेंडर को खोलने की कोशिश कर रहा था कि तभी ये हादसा हुआ. ये सिलेंडर एक अस्पताल से वहां लाए गए थे. सिलेंडर से गैस इतनी तेजी से निकल रही थी कि दबाव के कारण वो तेज रफ्तार से एक घर में घुस गया. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.


सोशल मीडिया में अक्सर सिलेंडर हादसों के ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं. सिलेंडर से लापरवाही का एक वीडियो पिछले साल भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें सिलेंडर, ब्लास्ट के बाद एक घड़ी के शो-रूम में रॉकेट की तरह जा घुसता है और भारी नुक्सान होता है.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/konkona-accept-apartheid-in-bollywood-412557.html

No comments:

Post a Comment