READ MORE
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में चार साल की बच्ची को पकड़कर खेतों में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी करने के आरोपी मनोज उर्फ मन्जो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह नीमरी का पुरा का रहने वाला है और नत्थीलाल बघेला का बेटा है. पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 28 जनवरी को हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 5 (एम),6 पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को चार वर्षीय बच्ची घर से खेतों की ओर अकेली जा रही थी, तभी रास्ते में अज्ञात युवक बच्ची को खेतों में खड़ी फसल में उठा कर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. बच्ची को अस्पताल भर्ती करा कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 5 (एम),6 पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ मनोज उर्फ मन्जो पुत्र नत्थीलाल बघेला ने दुष्कर्म किया है.
इस पर गांव नीमरी का पुरा व हार में जानकारी की गई तो मनोज उर्फ मन्जो सूरौठी की तरफ सड़क किनारे सरसों के खेतों में छिपे होने की जानकारी मिली. पुलिस जाप्ते को देखकर वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.
(रिपोर्ट- राकेश सिंघल )
Article source: http://hindi.news18.com/news/sports/cricket/bcci-is-following-the-right-process-says-virat-kohli-on-anil-kumble-s-contract-999349.html
No comments:
Post a Comment