Monday, 29 January 2018

करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू की सेहत में सुधार, वापस लाए गए जेल


READ MORE

फिल्म पद्मावत के खिलाफ मोर्चा खोलकर सुर्खियों में आए करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू को गुरुग्राम के भोंडसी जेल वापस लाया गया. इससे पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई रोहतक में एडमिट कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के उन्हें वापस ले जाने की इजाजत दे दी.अम्मू ने सोमवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया था.


अम्मू की न्यायिक हिरासत सोमवार 29 जनवरी को ही खत्म होने वाली थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण कल उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था. ऐसे में पुलिस अब आज उन्हें कोर्ट में पेश कर हिरासत बढ़ाने की मांग करेगी.


बता दें कि दीपिका पादुकोण, रनवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर सूरजपाल अम्मू काफी विवादों में रहे हैं. पद्मावत का विरोध करते हुए अम्मू ने दीपिका की नाक काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी, इसके बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था.

No comments:

Post a Comment