Tuesday, 30 January 2018

AAP नेताओं के खिलाफ बीजेपी ने कराई FIR, बताया- 'शहरी नक्सली'


READ MORE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच ‘सीलिंग विवाद’ को लेकर तकरार बढ़ गई है. मंगलवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी के कई नेता सीलिंग मामले पर चर्चा करने के लिए सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे. लेकिन, मुलाकात पूरी नहीं हो सकी और बीजेपी सांसद मीटिंग को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल आए.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप नेताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाया है, हालांकि आप ने इससे इंकार किया है. तिवारी ने आप नेताओं को शहरी नक्सली बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी शासित उत्तर और पूर्व एमसीडी के महिला मेयर प्रीती अग्रवाल और नीमा भगत पर भी हमला किया गया. दिल्ली बीजेपी के महासचिव रवींद्र गुप्ता ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कुछ आप विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है.


तिवारी ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो जाता है कि दिल्ली सरकार सीलिंग जैसे मुद्दों पर गंभीर नहीं है. बीजेपी नेताओं ने एक वीडियो भी दिखाया कि केजरीवाल ने अपने लोगों को बीजेपी नेताओं के खिलाप उकसा रहे हैं. केजरीवाल ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “यह आधारहीन आरोप हैं. अगर किसी भी विधायक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, तो मैं उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दूंगा.”


तिवारी ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल को सीलिंग ड्राइव के मुद्दे पर रामलीला मैदान में सार्वजनिक बहस के लिए पत्र लिखेंगे.उन्होंने कहा कि बीजेपी सीलिंग अभियान को रोकने के लिए अपने संघर्ष जारी रखेगी और मांग की कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाए.समस्या सुलझाने नहीं राजनीति के लिए नाटक करने आई बीजेपीः आप
सीलिंग के मुद्दे पर बीजेपी पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा पहली बार होता कि सभी पार्टियों के लोग एक साथ मिलकर दिल्ली के व्यापारियों की समस्या को सुलझाने के लिए प्रयासरत होते और ये पूरे देश में एक उदाहरण होता. लेकिन अफसोस कि बीजेपी के नेता सीलिंग की समस्या का समाधान निकालने नहीं बल्कि सिर्फ़ नाटक के जरिए राजनीति करने आए थे.बीजेपी नेताओं की तरफ से बार-बार बंद कमरे में बैठकर बात करने की बात कही गई लेकिन हमने बार-बार कहा कि ये दिल्ली के व्यापारियों और लोगों की जिंदगी और उनके व्यापार से जुड़ा मुद्दा है और अच्छा होगा कि हम सबके सामने बैठकर चर्चा करें.


ये भी पढ़ें:
कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सीबीआई-ईडी ने SC से मांगा समय
AAP विधायकों की अयोग्यता पर हाईकोर्ट ने EC से मांगा जवाब


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/rOczExHjUKo/index.html

No comments:

Post a Comment