READ MORE
सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों की मदद करने वाले बीएसएफ के कमांडेंट को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने बीएसफ के कमांडेंट के पास से 45 लाख रुपये भी बरामद किए हैं. सीबीआई कमांडेंट से पूछताछ कर इस पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है.जानकारी के अनुसार सीबीआई को खबर लगी थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कुछ लोग तस्करों की स्मगलिंग करने में मदद कर रहे हैं. सीबीआई ने तस्करों की मदद करने वाले बीएसएफ कमांडेंट जीबू डी मैथ्यू को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने कमांडेंट के पास से 45 लाख रुपये भी बरामद किए हैं. सीबीआई अब इस पूरे मामले में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है जो बॉर्डर पर तस्करी का सामान भारत में लाने में तस्करों की मदद करते हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/progress-panchayat-mukhtar-abbas-naqvi-508832.html
No comments:
Post a Comment