READ MORE
भारत-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं. पाकिस्तान ने एक बार फिर संर्घषविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिला के नौशेरा में भीषण गोलीबारी की.अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नोसेरा के लाम, पुखरणी, झगड़ जैसे इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी मंगलवार सुबह भी जारी रही. इस कारण आम लोगों को काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है. यहां लाम और पुकरणी में इस गोलीबारी के कारण कई घर जलकर राख हो गए.
बता दें कि पिछले कुछ दिन में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी काफी बढ़ गई है. बीते 18 जनवरी से सीमा पार से लगातार हो रही गोलाबारी में अब तक सुरक्षा बलों के 6 जवान और 8 आम लोगों की मौत हो गई. वहीं, 50 से ज्यादा घायल हैं.
पाकिस्तान की इन हरकतों से नाराज़ सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाक रेंजर्स के साथ मिठाइयां भी नहीं बांटी थीं.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttarakhand/almora/people-will-defeat-bjp-in-uttarakhand-says-rahul-gandhi-944816.html
No comments:
Post a Comment