READ MORE
हिमाचल प्रदेश में मंडी के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत भरनाल के नालारा गैहरा गांव में 32 वर्षीय महिला की हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि 26 जनवरी को महिला की लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित गौशाला से बरामद की गई है. महिला का सबसे छोटा देवर मोबाइल घर पर छोड़ भाग गया था. उस पर पहले से ही धारा 307 का मुकदमा चल रहा है और कुछ महीने पहले ही यह जमानत पर रिहा हुआ बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय सविता देवी पत्नी भादर सिंह जब रात 8 बजे तक अपने घर नहीं पहुंची तो पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की. बाद में गौशाला में सविता की लाश देखकर सभी के होश फाख्ता हो गए.
मृतका का मायका सराज विधानसभा क्षेत्र के खणी गांव में है. गौरतलब है कि यह सीएम जय राम ठाकुर का चुनाव क्षेत्र है.तीन बच्चों की माता सविता आरोपी देवर ने अब फिलहाल सरेंडर कर दिया है.आरोपी ने गुनाह कबूला : डीएसपी
डीएसपी कर्ण गुलेरिया और उनकी टीम उसकी तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना गुनाह भी कूबल कर लिया है. डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में अलर्ट जारी कर आरोपी की फ़ोटो सहित अन्य जानकारी भेज दी थी.
सोशल मीडिया पर भी आरोपी का फोटो डाल कर लोगों से सहायता की अपील की थी. आरोपी के सरेंडर से पहले ही पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग दराट घर से क़ुछ दूरी पर नाले से बरामद कर लिया था.
इस पर खून के धब्बे हैं. आरोपी ने भी उसी दराट से गला रेत कर भाभी की हत्या करने की बात कबूली है. पुलिस ने आरोपी बालम (30) चन्द पुत्र रामदयाल पर आई पी सी की धारा 302 और 201 का मामला दर्ज कर दिया. डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि आरोपी से हत्या करने के कारणों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है.
No comments:
Post a Comment