
READ MORE
27 फरवरी को नगालैंड में हाेने वाले विधानसभा चुनावों का नगालैंड ने बहिष्कार कर दिया है. नगालैंड की राजधानी कोहिमा में सभी राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का फैसला लिया गया. इस संबंध में 11 राजनीतिक दलों के नेताओं ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें लिखा है कि नगाओं को चुनाव नही समाधान चाहिए.
साथ ही इस पत्र में सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से मांग की गई है कि वे सभी नगालैंड के लिए आगे आएं.गौरतलब है कि नगालैंड में विधानसभा चुनावों की तारीख भी घोषित कर दी गई है. इस बार नगालैंड की 13 वीं विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले थे.

नागालैंड
27 फरवरी को नगालैंड के साथ ही मेघालय में भी चुनाव होना है. लेकिन नगालैंड की पार्टियों की अोर से आए ऐसे एलान के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस दौरान कई सामाजिक संगठन भी मौजूद थे.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF-1046145.html
No comments:
Post a Comment