Monday, 29 January 2018

'असली हीरोज़' की कहानी दिखाएगी ये वेब सीरीज


READ MORE

डायरेक्टर प्रकाश भारद्वाज एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. ‘सारे जहां से अच्छा’ नाम से आ रही इस सीरीज के जरिए डायरेक्टर दर्शकों के सामने एक अनोखा और अद्भुत एक्सपीरियंस रखने जा रहे हैं. अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के बारे में बात करते हुए प्रकाश भारद्वाज ने बताया, “ये सीरीज अपने आप में काफी अनूठी है. यहां काल्पनिकता का सहारा नहीं लिया गया है. हम जिंदगी के ऐसे असली नायकों की कहानियां दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी परवाह न करते हुए देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है.प्रकाश भारद्वाज ने आगे बताया, “इस वेब सीरीज के एपिसोड्स को अलग-अलग सेलिब्रिटीज होस्ट करते नजर आएंगे. जो ऐसे बहादुर और निडर लोगों की कहानियां पेश करेंगे, जिन्होंने अपनी जिंदगियों को खतरे में डालकर कइयों की जान बचाई है.” प्रकाश ने सीरीज के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, “हमने सीरीज के तीन एपिसोड्स शूट कर लिए हैं. इन एपिसोड्स को प्रकाश झा ने होस्ट किया है. इनमें से एक एपिसोड पहले ही प्रासरित हो चुका है. इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.


इन सेलेब्स के लिए महज एक नंबर है ‘उम्र’-
यह भी पढ़ें:


बॉलीवुड के वो स्टार्स, जिनकी पहली ही फिल्म हो गई फ्लॉप..!

No comments:

Post a Comment