Monday, 29 January 2018

'कंचना-2' से अब हिंदी में डराते नजर आएंगे अक्षय कुमार


READ MORE

अक्षय कुमार जल्द एक हॉरर फिल्म लेकर आने वाले हैं. यह हॉरर फिल्म साउथ की सुपर हिट फिल्म ‘कंचना 2’ का हिंदी रीमेक होगी. फिलहाल इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अक्षय के इस फिल्म से जुड़ने की खबर जोरों पर है. साल 2015 में आई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म की खास बात ये थी कि इसके राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने ही इसमें लीड किरदार निभाया था. वह डबल रोल में थे. उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में थीं. इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था. 100 करोड़ क्लब में शामिल इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी खूब सराहा गया था. यही वजह है कि शायद दोबारा उस पॉपुलैरिटी को भुनाने की कोशिश की जा रही है.अक्षय के लिए ये फिल्म दूसरी हॉरर फिल्म होगी. क्योंकि इससे पहले वह साल 2007 में ‘भूल भुलैया’ कर चुके हैं. वह फिल्म हार्डकोर हॉरर तो नहीं थी. लेकिन उसमें भी भूत और आत्मा की कहानी थी. उस फिल्म की मोंजोलिका आज भी दर्शकों को याद है. फिल्म का गाना ‘आमी जे तुमार’ काफी पॉपुलर हुआ था. हॉरर की बात आई है तो बता दें कि रजनीकांत के साथ आ रही फिल्म 2.0 में अक्षय नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है.


पाकिस्तान में मौजूद हैं इन सितारों के डुप्लिकेट-
यह भी पढ़ें:


अपनी शादी पर इस एक्ट्रेस की शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं दीपिका पादुकोण!

No comments:

Post a Comment