READ MORE
राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट के लिए सोमवार को जारी मतदान के बीच अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. यहां अजमेर के रामनगर स्थित एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी की वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ झड़प हो गई.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री पर पोलिंग बूथ से 100 मीटर के दायरे के अंदर प्रचार करने का आरोप लगाया. वहीं देवनानी समर्थक भी वहां डटे रहे. ऐसे में पोलिंग बूथ के पास ही उन लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. हालांकि वहां मौजुद दूसरे लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.
विस्तृत खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…
No comments:
Post a Comment