Tuesday, 30 January 2018

पांच बार मुख्यमंत्री बने लेकिन धन के नाम पर है महज 3,930 रुपए


READ MORE

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार पांच बार मुख्यमंत्री बने लेकिन उनके पास धन के नाम पर केवल 3, 930 रुपए हैं. उन्होंने कभी टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया. यह जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब वह राज्य चुनावों में अपनी उम्मीदवारी का हलफनामा भर रहे थे. बता दें कि फरवरी में वहां विधानसभा चुनाव होने हैं.पार्टी को डोनेट करते हैं पूरी सैलरी
वामपंथी नेता मणिक सरकार अपनी पूरी सैलरी CPI(M) को डोनेट करते हैं और उन्हें पार्टी की ओर से भत्ते के रूप में केवल 5,000 रुपए मिलते हैं. 69 वर्षीय सरकार के पास महज 1520 रुपये नकद और खाते में 20 जनवरी तक 2,410 रुपये थे. उनके पास अन्य कोई बैंक डिपॉजिट नहीं है.


न घर है न, खेती लायक जमीनमाणिक सरकार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री होने के साथ ही माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं. उनका चुनावी क्षेत्र धानपुर विधानसभा है. उनके पास न तो घर है न ही कृषि योग्य जमीनें हैं. वह मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास में रहते हैं.


पत्नी हैं लखपती 
उनकी पत्नी पांचाली भट्टाचार्या एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं. उनके पास कुल 20,140 रुपए कैश और 86,473.78 और 1,24,101 रुपए दो अलग-अलग खातों में जमा हैं. पांचाली के पास 888.35 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल की जमीन है. उन्होंने घोषणा की तिथि तक 15 लाख रुपए कंस्ट्रक्शन पर खर्च किया है. इस वक्त उस जमीन की कीमत 21 लाख है.


2011-12 में भरा था आखिरी बार इनकम टैक्स रिटर्न
उन्होंने अपना पिछला इनकम टैक्स रिटर्न 2011-12 में भरा था. उस वक्त उन्होंने अपनी आय 4,49,770 रुपए की दिखाई थी. उसके बाद उन्होंने अब तक कोई इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5tGSVKN5xWw/story01.htm

No comments:

Post a Comment