Monday, 29 January 2018

आठ माह की बच्ची से रिश्तेदार भाई ने किया दुष्कर्म


READ MORE

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में आठ महीने की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि सोमवार को उसने शराब के नशे में बच्ची से बलात्कार किया था.उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता काम पर बाहर जाते थे और उसे उसकी एक रिश्तेदार के पास छोड़ जाते थे. रविवार को उस रिश्तेदार का बेटा भी घर पर था. अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी ने देखा कि उसकी मां आसपास नहीं है तो उसने कथित तौर पर बच्ची से बलात्कार किया.


No comments:

Post a Comment