READ MORE
भारतीय नौसेना में आज स्कॉर्पीन श्रेणी की नई पनडुब्बी आईएनएस ‘करंज’ शामिल हो गई. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने मुंबई के मझगांव डॉक पर इस स्वदेशी पनडुब्बी को लॉन्च किया. यह नई पनडुब्बी हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती ताकत को देखते हुए खासी अहम मानी जा रही है.आईएनएस कलवरी और खांदेरी के बाद आईएनएस ‘करंज’ को भी मेक इन इंडिया के तहत पूरी तरह भारत में बनाया गया है. यह स्कॉर्पीन पनडुब्बी लेटेस्ट स्टेल्थ टेकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें अडवांस्ड एकाउस्टिक साइलेंसिग टेकनीक लगी, जिससे यह बेहद धीमी आवाज़ में सूचनाएं भेज सकती है. इन बेहतरीन तकनीकों की मदद से यह पनडुब्बी लंबे समय तक दुश्मन की नजरों से छिपी रह कर अभियान चला सकती है.
सबमरीन ‘करंज’ की ये है खासियत
-स्कॉर्पीन क्लास की तीसरी सबमरीन (पनडुब्बी) ‘करंज’ ‘प्रोजेक्ट 75’ के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MLDL) की ओर से बनाए जाने वाली 6 सबमरीनों में से तीसरी है. इस क्लास की पहली सबमरीन आईएनएस कलवरी को पिछले साल 14 दिसंबर को लॉन्च किया गया था.-चीन की नेवी हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है. ऐसे में ‘करंज’ इंडियन नेवी की जरूरत बन गई थी.
Indian Navy launches ‘Karanj’ a third Scorpene category submarine built during Mumbai’s Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL) pic.twitter.com/nwUb0Ink5F
— ANI (@ANI) January 31, 2018
-‘करंज’ पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ कॉन्सेप्ट पर तैयार की गई है. -‘करंज’ को फ्रांस की तकनीक पर तैयार किया गया है.
-इसकी लंबाई 67.5 मीटर, ऊंचाई 12.3 मीटर और वजन 1565 टन है. इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी तरह की जंग में सेना के लिए मददगार साबित होगी.
-‘करंज’ दुश्मनों के जहाज को तलाश कर उस पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है. ‘करंज’ टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमला भी कर सकती है.
- ‘करंज’ किसी भी रेडार की पकड़ में नहीं आएगी. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
-इस सबमरीन का इस्तेमाल हर तरह के वॉरफेयर, ऐंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस के अलावा जमीन पर भी आसानी से हमला करने के लिए किया जा सकता है.
-सबमरीन में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में इसमें ऑक्सीजन बनाने की भी क्षमता है. इस वजह से इसमें लंबे समय तक पानी में रहा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: शोपियां फायरिंग: शोपियां में गोलीबारी स्थल पर नहीं मौजूद थे मेजर
दुनिया का छठा सबसे अमीर देश बना भारत, US टॉप पर
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/oK66WBavCUE/story01.htm
No comments:
Post a Comment