Tuesday, 30 January 2018

मुजफ्फरनगरः तहसील के माल गोदाम में रखे 37 लैपटॉप की चोरी


READ MORE

मुज़फ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के माल गोदाम में रखे 37 लेपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है. 37 लैपटॉप की चोरी के घटना के खुलासे के बाद तहसीलदार के नाजिर ने खतौली कोतवाली में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है. चोरी गए 37 लेपटॉप सपा सरकार में बच्चों को बांटने के लिए आए थे, लेकिन तहसील के माल गोदाम में बिना वितरित हुए पड़े रह गए.खतौली सीओ राजीव कुमार ने बताया कि खतौली तहसीलदार के नायब नाजिर द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले की विवेचना की जा रही है. हालांकि तहसील में 37 लैपटॉप की चोरी की घटना कई दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया गया है.


रिपोर्ट के मुताबिक तहसील के माल गोदाम से चोरी करने वाले ने डुप्लीकेट चाभी से ताला खोलकर 37 लैपटॉप की चोरी को अंजाम दिया है. मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तहसील के सभी कर्मचारी चुप्पी साधे हुए है.


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/rOczExHjUKo/index.html

No comments:

Post a Comment