Tuesday, 30 January 2018

विक्‍की गौंडर के एनकाउंटर से डरे गैंगस्‍टर रवि देओल ने किया समर्पण


READ MORE

पंजाब के नामी गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर का असर अब पंजाब में दिखने लगा है. एनकाउंटर के डर से गैंगस्‍टर के बीच दहशत का माहौल है. इसी डर से संगरूर में पंजाब के नामी गैंगस्टर रवि देओल उर्फ रवि चंद्र ने संगरूर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया और स्थानीय पुलिस को इस सरेंडर के बारे में जानकारी दे दी.जानकारी के अनुसार पंजाब में बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है. यही कारण है कि पुलिस ने भी अब अपनी कमर कस ली है. विक्‍की गौंडर का एनकाउंटर जिस तरह से पुलिस ने किया है उसका असर अब दिखाई देने लगा है. बदमाशों को अब डर सताने लगा है कि उनका भी एनकाउंटर हो सकता है. यही कारण है कि बदमाश भी आत्‍मसमर्पण में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं. संगरूर में पंजाब के नामी गैंगस्टर रवि देओल उर्फ रवि चंद्र ने संगरूर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गैंगस्टर रवि देओल अपना गैंग चलाता था और कई अपराधों में शामिल रह चुका था. पुलिस उसकी पिछले कई दिन से तलाश कर रही थी.


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/rOczExHjUKo/index.html

No comments:

Post a Comment