READ MORE
रियल एस्टेट ग्रुप आम्रपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट सहित कई अन्य प्रोजेक्टर में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले फ्लैट खरीदारों को राहत की उम्मीद जगी है. सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली बिल्डर से 42 प्रोजेक्ट के तहत 41 हजार फ्लैटाें को आवंटित करने के संबंध में विस्तृत योजना सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने के लिए कहा है. साथ ही फ्लैट खरीदारों को पैसे लेने के बावजूद तय समय में पजेशन न देने के मामले को गंभीर बताया है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट खरीदारों को लेकर चिंतित है. सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के बिल्डर को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्लान जमा करने के लिए कहा है. जिसमें बिल्डर को ये बताना है कि वह 41000 फ्लैट खरीदारों को कब तक फ्लैट का पजेशन देंगे. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 21 फरवरी को करेगा.
बता दें कि आम्रपाली ग्रुप के फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मांग की थी कि उनके हितों की रक्षा की जाए. खरीदारों ने कहा था कि उन्होंने 2011 में फ्लैट बुक कराया, लेकिन फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया. तब से वे बिल्डर को पैसे देने के बाद भी घर के लिए भटक रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आम्रपाली बिल्डर सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था. गौरतलब है कि आम्रपाली ग्रुप के दिवालिया घोषित होने तक की रूपरेखा बन चुकी थी, लेकिन खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/konkona-accept-apartheid-in-bollywood-412557.html
No comments:
Post a Comment