READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मंगलवार को होने वाला मेघालय दौरा एक हेलिकॉप्टर की वजह से रद्द हो गया है. बताया जा रहा है कि दौरे के लिए राहुल गांधी को पवन हंस का जो हेलिकॉप्टर दिया गया था, वो करीब 20 साल पुराना था. ऐसे में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित हेलिकॉप्टर को खारिज कर दिया.ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के एक पदाधिकारी ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा, “क्या वे चाहते हैं कि राहुल गांधी की मौत हो जाए? वो ऐसा कैसे कर सकते हैं?” पदाधिकारी का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह पर है, लेकिन इस मामला किसी व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा है.”
दौरे के लिए राहुल को जो हेलिकॉप्टर मुहैया कराया गया, एसपीजी ने उसकी जांच की और पता चला कि हेलिकॉप्टर दो दशक पुराना है. ऐसे में राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने इस हेलिकॉप्टर को रिजेक्ट कर दिया.
हालांकि, राहुल गांधी ने कहा था कि वह किसी भी पंक्ति में बैठकर गणतंत्र दिवस की झांकी देख सकते हैं. उनके लिए पंक्ति की बात कोई मायने नहीं रखती. लेकिन, कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. वहीं, बीजेपी का कहना था कि राहुल गांधी का ऐसा कोई प्रोटोकॉल नहीं है कि उन्हें पहली लाइन में बैठाया जाए.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttarakhand/almora/people-will-defeat-bjp-in-uttarakhand-says-rahul-gandhi-944816.html
No comments:
Post a Comment